Headlines

अशोकनगर में चलती ट्रेन से गिरा यात्री:पहिए की चपेट में आने से पैर का अंगूठा और उंगलियां कटीं, गेट पर बैठा था युवक




अशोकनगर में रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात चलती सवारी गाड़ी से गिरने के बाद एक 33 वर्षीय यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ट्रेन के पहिए की चपेट में आने से उसके एक पैर का अंगूठा और आगे की उंगलियां कट गईं। घायल युवक को जीआरपी और आरपीएफ की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान श्रीपाल पिता सुखलाल जाटव (33) निवासी बमूरिया फूड के रूप में हुई है। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जयपुर मजदूरी के लिए जा रहा था श्रीपाल ने बताया कि वह कुछ साथियों के साथ मजदूरी करने जयपुर जा रहा था। रात में वह अशोकनगर रेलवे स्टेशन से जोधपुर-भोपाल ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन का डिब्बा काफी भरा हुआ था, इसलिए वह गेट के पास बाहर की ओर मुंह करके बैठ गया। पीछे से धक्का लगने पर नीचे गिरा श्रीपाल के अनुसार ट्रेन स्टेशन से कुछ आगे बढ़ी ही थी कि उसे पीछे से धक्का लगा। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म के पास ही थी, इसलिए वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप से पटरियों के पास जा गिरा। इसी दौरान उसका एक पैर ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में पैर का अगला हिस्सा गंभीर रूप से कट गया। ट्रेन आगे निकल गई और घायल श्रीपाल पटरियों के पास पड़ा रहा। यात्रियों ने GRP को दी सूचना घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। श्रीपाल का कहना है कि ट्रेन में काफी भीड़ थी। उसका आरोप है कि डिब्बे के अंदर मौजूद किसी व्यक्ति ने पीछे से धक्का दिया, जिसके कारण वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *