Headlines

अमृतसर में थाने की वायरल-वीडियो पर तलबीर बोले:जिसने जैसे बात की, मैंने भी वैसे जवाब दिया, शराब वाली बात पर मजीठिया को जवाब




अमृतसर में मजीठा रोड थाने की वीडियो वायरल होने के बाद AAP नेता तलबीर सिंह ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। तलबीर सिंह ने कहा कि वह मजीठा हलके के गांव शाम नगर के रहने वाले हरपाल सिंह के पीछे थाने गए थे, क्योंकि वह उस हलके के सेवादार हैं। हरपाल की पत्नी के फोन के बाद मिली थी जानकारी उन्होंने बताया कि करीब उस दिन डेढ़ बजे हरपाल सिंह की पत्नी का बार-बार फोन आया। उस समय वह गांवों में कार्यक्रम कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि हरपाल सिंह उनके घर आया था और घर से निकलने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलबीर सिंह ने अपने बेटे से भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उनके पास घर की वीडियो भी है, जिसमें हरपाल सिंह उनके घर आता दिखाई दे रहा है। तलबीर सिंह ने कहा कि हरपाल सिंह 2022 का पीओ था, लेकिन वह किडनी का मरीज है और उसका डायलिसिस चलता है। वह उसे छुड़ाने नहीं, बल्कि डायलिसिस करवाने के लिए पुलिस से बात करने गए थे। उन्होंने एसएचओ और पुलिस कमिश्नर से बात करने की कोशिश की और कहा कि पंचायत की जिम्मेदारी पर डायलिसिस करवाने के बाद हरपाल सिंह को पुलिस के सामने पेश किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शाम नगर की पंचायत भी थाने पहुंची थी और सरपंच ने लिखित तौर पर जिम्मेदारी लेने की बात कही थी। इसके बाद सरपंच के कहने पर वह थाने पहुंचे। वहां एसएचओ और डीएसपी से उनकी बात हुई। इसी दौरान एक आईपीएस अधिकारी वहां आया और आते ही उसने कहा कि इन्हें पहले अंदर दो। इस बात पर मै हाइपर हो गया और मैंने कहा कि लोगों के पीछे लोग थाने नहीं आ सकते, ऐसा किस किताब में लिखा है। इसके बाद करीब पांच मिनट तक विवाद हुआ, लेकिन बाद में माहौल शांत हो गया। तलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि वह किसी व्यक्ति को छुड़ाने नहीं आए हैं, उन्हें पता है कि हरपाल सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। वह सिर्फ यह पूछने आए थे कि कम से कम कोई अधिकारी फोन पर बात तो करे और बताए कि मामला क्या है। उन्होंने कहा कि उन्हें फोन पर यह भी बताया गया था कि हरपाल सिंह को दवा तक नहीं देने दी जा रही। शराब वाली पोस्ट पर तलबीर का मजीठिया को जवाब मजीठिया की फेसबुक पर शराब को लेकर डाली गई पोस्ट पर कहा कि किसी के कुर्सी से गिर जाने का मतलब यह नहीं कि उसने शराब पी रखी थी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कहीं भी गिर सकता है। तलबी​र ने उदाहरण देते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पगड़ी शाहकोट चुनाव के दौरान तार में फंसकर उतर गई थी, तो क्या इसका मतलब यह है कि उन्होंने उस समय शराब पी रखी थी। उन्होंने गायक दिलजीत का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह स्टेज पर नाचते-नाचते गिर गए थे, तो क्या इसका मतलब यह है कि उन्होंने शराब पी रखी थी। तलबी​र ने कहा कि अगर उनके साथ कोई घटना हो जाए और लोग यह कहना शुरू कर दें कि वह शराब पीकर गए थे, तो यह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी शराब के नशे में नहीं, बल्कि एक किडनी मरीज के पीछे गए थे और आगे भी लोगों तथा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। मजीठिया को पुरानी घटना याद दिलाई उन्होंने मजीठिया को पुरानी घटना याद दिलाते हुए कहा कि उनके साथ समय वह रात करीब 11 से 11:30 बजे थाने जाकर लड़के को छुड़ाकर लाए थे। तब मजीठिया ने उनके इस काम की तारीफ की थी। तलबी​र ने कहा कि आज वही व्यक्ति उनके थाने जाने को गलत बता रहा है। अधिकारियों के रवैये पर भी तलबीर ने दी प्रतिक्रिया तलबी​र ने कहा कि आने वाले दिनों में वह मजीठिया की कही सभी बातों का जवाब देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों ने उनसे सम्मान से बात की, उन्होंने भी सम्मान से बात की, जबकि जिन अधिकारियों ने उनके साथ खराब रवैया अपनाया, उन्हें उन्होंने उसी तरह जवाब दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *