छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार को पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया है। उनका आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई है। वहीं, स्थिति को देखते हुए थाने में भारी पुलिस बल तैनात किय
.
मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम शिव सहिस है, जो कि मेहंदीपारा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि चांपा थाने के एक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और दो आरक्षकों ने शिव को बुधवार दोपहर उसके घर से पकड़ा था। उस पर 20 लीटर देशी शराब रखने का आरोप था।

मिर्गी का दौरा पड़ने की पुलिस की बात
बुधवार रात करीब 10 बजे थाने में उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के मुताबिक, युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था। हालांकि, परिजनों ने पुलिस पर शिव के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में लोग चांपा थाने का घेराव कर दिया है।
पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट
फिलहाल घटना के कारणों और युवक की मौत की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि और जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जांजगीर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

…………………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
कस्टडी में मौत पर CBI ने हत्या की FIR की: सिर में चोट से मौत, SC ने जांच रिपोर्ट मांगी; रिश्तेदार बोले- 36 घंटे पीटा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने हत्या की FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के 12 अगस्त 2026 के आदेश के बाद CBI ने यह कार्रवाई की है। CBI ने 30 जुलाई 2026 को सिविल लाइंस थाने में दर्ज FIR नंबर 1036 को अपनी जांच का मुख्य FIR माना है। पढ़ें पूरी खबर…
