Headlines

नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:सुसाइड नोट में मारपीट और पैसे न देने का जिक्र; जांच में जुटी रेवाड़ी पुलिस




रेवाड़ी जिले के जाटूसाना थाना क्षेत्र के बेरली खुर्द गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। कोसली डीएसपी और जाटूसाना थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान अमित तंवर (32) के रूप में हुई। जो राजस्थान के ढाणी सपंत का रहने वाला था। शव बेरली खुर्द से चौकी नंबर-2 की ओर जाने वाले रास्ते पर खेतों में मिला। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अमित गांव में एक व्यक्ति के पास काम करता था। बताया जा रहा है कि नोट में उसने गांव के तीन लोगों पर पैसे नहीं देने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *