![]()
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर की बड़सर विधानसभा के बिझड़ी स्थित ITI को जल्द अपना भवन मिल सकता है। यह ITI अभी तक बिझड़ी के गर्ल्स स्कूल कैंपस में चल रही है। नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिमुडा निदेशक राजेश बन्याल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ढटवाल क्षेत्र में बनने वाले ITI भवन के लिए जमीन की संभावनाएं देखीं। बन्याल ने सबसे पहले बिझड़ी गर्ल्स स्कूल के पास की जमीन का निरीक्षण किया। यहां एक स्थानीय दानकर्ता ने ITI भवन के लिए करीब 13 कनाल भूमि दान करने की घोषणा की है। निरीक्षण के दौरान बन्याल ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली और राजस्व विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जल्द विभाग के नाम गिफ्ट डीड करवाने के निर्देश उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि चुनी गई जमीन तक पहुंचने के लिए पहुंच मार्ग की जमीन से संबंधित मालिकों की सहमति लेकर जल्द विभाग के नाम गिफ्ट डीड करवाई जाए। रास्ते की गिफ्ट डीड होते ही बाकी औपचारिकताएं पूरी कर भवन निर्माण का काम शुरू करवा दिया जाएगा। बन्याल ने कोटला और मंडी चौक के पास भी उपलब्ध जमीन का निरीक्षण किया। कोटला में चुनी गई जमीन बिझड़ी से करीब 3 किलोमीटर दूर और गहरी जगह पर है, जबकि मंडी चौक के पास की जमीन ITI भवन की जरूरत से कम बताई गई। प्रशिक्षुओं को आने-जाने सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी बिझड़ी ढटवाल क्षेत्र की मुख्य जगह है। अगर ITI भवन का निर्माण यहां होता है, तो अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले प्रशिक्षुओं को आने-जाने सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। गर्ल्स स्कूल और बाजार के पास ITI भवन बनने से क्षेत्र में विकास भी बढ़ेगा। ये रहे मौजूद इस मौके पर तहसीलदार बिझड़ी सुभाष मल्होत्रा, ऑफिस कानूनगो राजेश कुमार, कानूनगो मेहर चंद, पटवारी सुरजीत, ITI प्रधानाचार्य, कांग्रेस कार्यकर्ता डैनी जसवाल, मनोज शर्मा, सुशील शर्मा, प्रदीप राणा, करतार सिंह, तरसेम सिंह, गुरदेव सिंह, केएस चंद्राणी और पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना धीमान सहित कई लोग मौजूद रहे।
Source link
बिझड़ी ITI भवन के लिए जमीन का निरीक्षण:हिमुडा निदेशक ने राजस्व अफसरों संग संभावनाएं तलाशीं; अभी गर्ल्स स्कूल में चल रही क्लासें
