Headlines

मथुरा में निर्माणाधीन इमारत में मिला मजदूर का शव:सर पर थे चोट के निशान, पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी




मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शव लहूलुहान हालत में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया मजदूर की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे की तलाश में जुट गई। चैतन्य बिहार इलाके में मिला शव वृंदावन के चैतन्य बिहार इलाके के सेक्टर 4 में पंकज अपनी बिल्डिंग बनवा रहे हैं। यहां लेंटर के लिए सेटरिंग का काम करने वाले मजदूर पप्पू और कन्हैया रुके हुए थे। बुधवार की शाम अन्य मजदूर काम कर चले गए जबकि पप्पू और कन्हैया वहीं रुक गए। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे साइट पर इंजिनियर का काम देखने वाला व्यक्ति पहुंचा तो वहां पप्पू का शव पड़ा हुआ था। सर से बह रहा था खून पप्पू के सर से खून बह रहा था। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो पप्पू का शव निर्माणाधीन इमारत में पट्टों के ऊपर पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने इसकी जानकारी सीओ वृंदावन को दी। इसके साथ ही मौके पर फील्ड यूनिट को बुला लिया गया। पुलिस ने वारदात वाली जगह को सील कर दिया। दो दिन पहले आया था मथुरा मौके पर मिले एक अन्य मजदूर अवनीश कुमार ने बताया पप्पू उनके मामा के गांव के रहने वाले थे। वह 2 दिन पहले औरैया से वृंदावन आए थे। बुधवार को इनके साथ कन्हैया नाम का मजदूर भी था लेकिन वह अभी फरार है। इनके सर और आंख के पास चोट के निशान है। संभावना है कि कन्हैया ने ही हत्या की है। शव को भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया सुबह सूचना मिली थी कि निर्माणाधीन साइट पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वृंदावन सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया मौके पर जांच की जा रही है। शव पर चोट के निशान हैं यह कैसे लगे इसकी पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *