Headlines

Himachal CBSE Schools New Uniform Dress Code


मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में ड्रेस कोड़ तय।

हिमाचल प्रदेश के CBSE स्कूलों में स्टूडेंट्स की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के रंग तय कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

.

CBSE स्कूलों के विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म ग्रीन कलर थीम पर आधारित होगी। इन स्कूलों की महिला टीचर लाइट लाइलैक पर्पल रंग की ड्रेस, जबकि पुरुष शिक्षक लाइट ब्लू रंग की शर्ट और ट्राउजर पहनेंगे। स्कूल भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंगों में रंगा जाएगा।

सीबीएसई स्कूलों में स्टूडेंट और टीचर की ड्रेस तय करने को आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सीएम सुक्खू।

सीबीएसई स्कूलों में स्टूडेंट और टीचर की ड्रेस तय करने को आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सीएम सुक्खू।

टीचरों के लिए ड्रेस के साथ आईकार्ड पहनना अनिवार्य

शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड साफ-सुथरा, फॉर्मल, शालीन और प्रोफेशनल रखा जाएगा। ड्रेस के साथ कम से कम एक्सेसरीज रखने के निर्देश होंगे। ड्यूटी के दौरान शिक्षकों के लिए आईडी कार्ड पहनना भी अनिवार्य किया गया है।

आधारभूत ढांचा तैयार करने को 80 करोड़ जारी

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने और विद्यार्थियों को उनके घर के नजदीक बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने CBSE स्कूलों में जरूरी आधारभूत ढांचे के विकास और विद्यार्थियों-शिक्षकों की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 80 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसके अलावा स्कूलों के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त जारी किए जाएंगे।

यह विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहे

बैठक में विधायक सुरेश कुमार, चंद्रशेखर और नीरज नैयर, हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *