Headlines

रामपुर में सिटी जोन कांग्रेस की मीटिंग:पार्टी को मजबूत करने पर जोर, पूर्व सांसद बोलीं- एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता




शिमला जिले में रामपुर के राजदरबार में बुधवार शाम को ब्लॉक कांग्रेस रामपुर सिटी जोन की एक बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की। सिटी जोन अध्यक्ष राजेश गुप्ता के कहने पर हुई इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और मंडी लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। बैठक में नगर परिषद के सभी वार्डों में कांग्रेस संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर बात हुई। इसमें बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने, मौजूदा और पूर्व पार्षदों की संगठन में भागीदारी तय करने और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को ज्यादा जिम्मेदार बनाने पर भी चर्चा हुई। पूर्व सांसद ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं बैठक के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी दिक्कतें और सुझाव प्रतिभा सिंह को बताए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातें ध्यान से सुनीं और समस्याओं को हल करने के लिए जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को मिलकर जमीनी स्तर पर काम करना होगा। इसके लिए समय-समय पर योजना बनाकर उसे अच्छे से लागू करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने को भी कहा। बैठक के आखिर में कार्यकर्ताओं ने आपस में तालमेल बनाकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *