Headlines

पहली बार पंजाब BJP दफ्तर पहुंचे राघव चड्ढा और पाठक:दहलीज को नमन कर एंट्री की, नशा मुक्ति यात्रा की स्ट्रेटजी बनी; PM मोदी-शाह आएंगे




पंजाब बीजेपी आने दिनों में नशा मुक्त पंजाब को लेकर यात्रा निकालने जा रही है। इसी यात्रा को कामयाब बनाने के लिए पंजाब प्रभारी आज सतीश पूनिया मीटिंग ने मीटिंग। मीटिंग में पहली बार सांसद राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक, शामिल हुए। वह दोनों कई कड़ी सुरक्षा में चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान संदीप पाठक ने पहले बीजेपी आफिस की दहलीज को नमन किया। इसके बाद वह मीटिंग में पहुंचे । मीटिंग में सांसद सतनाम सिंह संधू और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे। इस तरह यात्रा की योजना है पंजाब के संगठन की कई मीटिंग हुई है। पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने यात्रा की तैयारियों बारे बताए। सूत्रो की माने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अगले दिन 18 सितंबर से इन यात्राओं की शुरुआत होगी। 18 सितंबर को पहली यात्रा पठानकोट से, 19 सितंबर को दूसरी यात्रा छोटे साहिबजादों की शहादत की धरती फतेहगढ़ साहिब से, 20 सितंबर को तीसरी यात्रा फाजिल्का से और 21 सितंबर को चौथी यात्रा तख्त श्री दमदमा साहिब से रवाना की जाएगी। चारों यात्राएं 30 सितंबर को जालंधर पहुंचकर संपन्न होंगी। यहां पार्टी की ओर से बड़ी जनसभा की जाएगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पहुंचने की संभावना है। संदीप पाठक को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी डॉ. संदीप पाठक भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे हैं। वह पंजाब की राजनीति को अच्छी तरह समझते है। आप की जीत के चाणक्य उन्हें ही कहा जाता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में ऐसे नेताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया जा रहा है, जिन्हें पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों और राजनीतिक समीकरणों की अच्छी समझ है। इसी तरह राघव चड्‌ढ आप पंजाब के प्रभारी रह चुके है। लुधियाना-बरनाला में रजिंदर गुप्ता की भूमिका राज्यसभा सदस्य रजिंदर गुप्ता को लुधियाना और बरनाला क्षेत्र में यात्रा से जुड़ी अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। भाजपा की ओर से यात्रा की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। पार्टी का प्रयास है कि यात्रा को सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान के तौर पर पेश किया जाए। चर्चा यह भी है कि अप्रैल 2026 में पंजाब से राज्यसभा भेजे गए सात सदस्यों में से छह के भाजपा में शामिल होने के बाद अब पहली बार ये सभी पंजाब भाजपा के मंच पर एक साथ नजर आएंगे। राघव चड्ढा का पंजाब में दूसरा दौरा आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राघव चड्ढा का यह पंजाब का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वह लुधियाना में भाजपा की बैठक में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में मोहाली की वोटर लिस्ट में अपना नाम ट्रांसफर किए जाने को लेकर चड्ढा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए थे। अब भाजपा की बैठक में उनकी मौजूदगी को पार्टी की आने वाली राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *