![]()
राजसमंद में केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से माय भारत पोर्टल के जरिए ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद युवाओं को विकसित भारत के निर्माण, नीति निर्धारण और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखने का मौका देना है। 30 सितंबर तक होगी चैलेंज क्विज ‘विकसित भारत चैलेंज क्विज’ का पहला चरण 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक माय भारत पोर्टल पर चल रहा है। इसमें 15 से 29 साल की उम्र के युवा डिजिटल माध्यम से हिस्सा ले सकते हैं। अधिकतम 4 लाख प्रतिभागियों में से टॉप 10 प्रतिशत प्रतिभागियों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा। चयनित युवाओं को विकसित भारत के तय 10 विषयों में से संबंधित विषय पर 500 शब्दों का निबंध लिखना होगा। 5 से 19 अक्टूबर तक निबंध प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता 5 से 19 अक्टूबर तक होगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक जिले से 50 सर्वश्रेष्ठ निबंधों का चयन PPT राउंड के लिए किया जाएगा। इनमें से शीर्ष दो प्रस्तोताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जिला युवा अधिकारी हेमंत कुमार मथुरिया ने युवाओं से इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेने की अपील की है।
Source link
विकसित भारत के लिए युवा रखेंगे अपने आइडिया:30 सितंबर तक चैलेंज क्विज में ले सकेंगे हिस्सा, राज्य स्तर तक मिलेगा मंच
