Headlines

राजस्थान में जियो कंपनी के 6.89 करोड़ मोबाइल ग्राहक:10 साल में कस्टमर बढ़े, 41.3% हुए हिस्सेदारी




राजस्थान में रिलायंस जियो के कॉमर्शियल लॉन्च को 10 साल पूरे हो चुके हैं। एक दशक में प्रदेश में कंपनी के मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 2.85 करोड़ हो गई है। इस तरह अब राजस्थान के 6.89 करोड़ मोबाइल ग्राहकों में 41.3% हिस्सेदारी अकेले जियो की है। होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी अब जियो के 15.13 लाख ग्राहक हैं। ट्राई के अनुसार- अगस्त 2016 में जियो की शुरुआत के बाद पहले महीने में ही कंपनी ने प्रदेश में 9.6 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़ लिए थे। इसके बाद जून 2019 में मोबाइल ग्राहकों की संख्या के मामले में कंपनी ने प्रदेश में पहली बार नंबर-1 स्थान हासिल किया और तब से शीर्ष पर बरकरार है। वहीं देशभर में जुलाई 2026 तक जियो के लगभग 53.62 करोड़ ग्राहक हो चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *