Headlines

CM डॉ. मोहन यादव ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म:बोले-टैक्स फ्री करने पर विचार कर रहे; MP के गायक सुनील लोधी ने गाया है भजन




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक प्रसंगों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के लिए भोपाल के कोलार स्थित दृष्टि प्लाजा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती, महापौर मालती राय और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान अंश फिल्म देखी। टैक्स फ्री करने पर बोले- विचार कर रहे
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने को लेकर सीएम ने कहा- इस पर अभी विचार कर रहे हैं। फिल्म देखने से पहले सीएम ने कहा- हनुमान अंश फिल्म देखने के लिए हम यहां आए हैं। उसमें हमारे प्रदेश के कई सारे कलाकारों और प्रतिभाओं ने अपना परिचय दिया है। फिल्म में नीम करोली बाबा का जीवन दर्शन है। आज हम यह फिल्म देख रहे हैं। इस फिल्म के माध्यम से समझ आता है, हमारी धर्म और अध्यात्म की जडे़ बहुत गहरी हैं। आस्था के बलबूते पर नीम करोली बाबा भगवान हनुमान जी के अंश के रूप में माने गए हैं। हम सबको नीम करोली बाबा और हनुमान जी का आशीर्वाद मिले। इसी भावना के बल पर फिल्म देख रहे हैं। इसके माध्यम से संदेश भी है कि आपस में एक-दूसरे के काम आएं। गरीबों की सब मिलकर मदद करें। फिल्म में एमपी के दिव्यांग कलाकार ने गाया है भजन हनुमान अंश फिल्म में सागर जिले के दिव्यांग गायक सुनील लोधी ने बुंदेली भजन गाया है। सुनील की प्रतिभा जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचने के बाद उन्होंने सुनील लोधी को मुख्यमंत्री निवास बुलाया था। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान निधि देकर सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सुनील लोधी की आंखों की रोशनी लौटाने के लिए उपचार में मदद करने का आश्वासन भी दिया था। अब नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म में सुनील लोधी की आवाज में भजन शामिल होने से यह फिल्म उनके लिए भी खास बन गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *