![]()
जोधपुर की जीआरपी ने ट्रेन में जेवरात चुराने वाली गैंग का खुलासा किया। रानीखेत एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री के बैग से सोने के जेवरात चुराए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग से जुड़ी दो शातिर महिला चोरों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 7 तोला वजनी सोने की ज्वेलरी बरामद की। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी महिलाएं दिल्ली के मंगोलपुरी और सुल्तानपुरी इलाके में झुग्गियों में रहती है। यह गिरोह 2 या 3 महिलाओं के समूह में रेलवे स्टेशनों और बसों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के बैग से गहने और नकदी उड़ाता था। रानीखेत एक्सप्रेस में जोधपुर के बीच उड़ाई थी ज्वेलरी जीआरपी एसपी केवल राम ने बताया कि 3 सितंबर 2026 को पीड़िता प्रियंका राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे मारवाड़ जंक्शन से जोधपुर के बीच रानीखेत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी। सफर के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके हैंड बैग में रखे सोने के गहने, जिसमें एक रखड़ी, चार लेडीज अंगूठियां, कान की बालियां, सिरपट्टी भाक्करपारा डिजाइन और गले का चिक हार शामिल थे पार कर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल दीपेन्द्रपाल सिंह की मदद से तकनीकी विश्लेषण कर दोनों आरोपियों की पहचान की। मामले में आरोपी महिलाएं मीराबेन (39) और मायाबेन (39), निवासी पालिताना,भावनगर, गुजरात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दिल्ली के नांगलोई-मंगोलपुरी क्षेत्र स्थित झुग्गी-झोपड़ियों से चोरी का माल बरामद किया।। आरोपी मीराबेन के खिलाफ चोरी के 7 से ज्यादा मामले दर्ज आरोपी मीराबेन के खिलाफ दिल्ली के बुराड़ी, लाल किला, भजनपुरा तथा जयपुर के चांदपोल, छोटी व बड़ी चौपड़ और जीआरपी जयपुर में चोरी के 7 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई में CI मुक्ता पारीक, ASI हुकमसिंह, हेड कॉन्स्टेबल दीपेन्द्रपाल सिंह, कॉन्स्टेबल रिड़मल सिंह, मोहनलाल, राजूराम, मनोहर कंवर, संतोष कुमारी एवं दामोदर गौड़ अभय कमांड सेंटर शामिल रहे।
Source link
ट्रेन में जेवरात चुराने वाली गैंग पकड़ी:जोधपुर GRP ने दिल्ली से दो महिला चोरों को दबोचा, भीड़ का फायदा उठाकर करती थी चोरी
