![]()
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सीवर लाइन के कार्यों की समीक्षा की।
जिले के शहरों में चल रहे सीवर लाइन के काम की गुरुवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में उन्होंने सीवर लाइन के काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने एमपीयूडीसी के अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा कराने और काम
.
कलेक्टर ने कहा कि सीवर लाइन के काम से सड़कों की स्थिति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जिन स्थानों पर सीवर लाइन का काम पूरा हो चुका है, वहां तुरंत सड़क रेस्टोरेशन कराया जाए।
उन्होंने सीवर लाइन के बाद सड़क रेस्टोरेशन से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
वार्डवार तैयार होगी काम की रिपोर्ट
कलेक्टर ने नगर के सभी वार्डों की वार्डवार जानकारी तैयार करने को कहा। इसमें सीवर लाइन के काम को तीन श्रेणियों में बांटकर ग्रीन, ऑरेंज और लाल रंग से चिन्हित किया जाएगा।
ग्रीन में पूरे हो चुके, ऑरेंज में प्रगतिरत और लाल रंग में अधूरे कामों को दिखाया जाएगा। सभी वार्डों की अपडेट जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
बारिश के बाद शुरू होगा सड़क रेस्टोरेशन
कलेक्टर ने कहा कि बारिश खत्म होने के बाद सड़कों का रेस्टोरेशन शुरू किया जाए। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क दोबारा खराब न हो।
उन्होंने कहा कि सीवर लाइन के काम से सड़क क्षतिग्रस्त होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और एजेंसी की होगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
