Headlines

चेयरपर्सन के घर के पास मां-बेटी पर गाय का हमला:रेवाड़ी पंजाबी मार्केट के पूर्व प्रधान की पौत्री-पुत्रवधू रोटी देकर जा रही थी वापस




रेवाड़ी में अब पशुओं के हमले नगर परिषद के चेयरपर्सन के घर तक पहुंच गए हैं। विनिता पीपल के घर के सामने गायों के झुंड ने पंजाबी मार्केट के पूर्व प्रधान सरदार बलजीत सिंह की पौत्री और पुत्रवधू पर हमला कर दिया। हमले में मां-बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इससे पहले पशुओं के हमले में रिटार्यर कैप्टन सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग घायल हो चुके है। इससे पहले भी पशुओं के हमले में इसी साल एक बुजुर्ग व्यक्ति और महिला की मौत हो चुकी है। जिससे लोगों में प्रशासन और नगर परिषद की कार्यप्रणाली के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। 5 दिन में हुइ 2 की मौत सेथ्टर-4 निवासी कैप्टन जगराम यादव 5 अगस्त को राजीव नगर (धक्का बस्ती) में नाले के पास लगने वाली मंडी से सब्जी लेकर घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सांड और गाय ने स्कूटी पर हमला कर दिया। हमले में घायल कैप्टन की अस्पताल में मौत हो गई। हमले का सीसीटीवी आने के बाद मामला 11 अगस्त को सामने आया। रेवाड़ी में 11 अगस्त की सुबह माता चौक पर गायों के झुंड ने स्थानीय निवासी प्रताप सिंह यादव पर हमला कर दिया था। हमले में घायल प्रताप सिंह को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कागजी साबित हुए दावे रेवाड़ी में 11 अगस्त को गायों के हमले से दो लोगों की बात सामने आई थी। जिसके बाद प्रशासन ने शहर को पशु मुक्त बनाने के दावे किए थे। जिसके बाद प्रशासन के दावों के अनुसार धरातल पर कार्रवाई होती तो नजर आई, परंतु पशुओं ने एक के बाद तीन लोगों पर हमले कर दिए। जिनमें पंजाबी मार्केट के पूर्व प्रधान की पुत्रवधू और पौत्रवधु भी शामिल है। अब तो लगने लगा है डर सरदार बलजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को उसकी पुत्रवधू और पौत्री स्कूटी लेकर दुकान पर रोटी देने आई थी। वापस जाते समय नगर परिषद की चेयरपर्सन विनिता पीपल के घर के पास गायों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें मां-बेटी बुरी तरह से जख्मी हो गई। आए दिन बढ़ रहे पशुओं के हमलों के कारण अब तो शहर में निकलने से भी डर लगने लगा है। 3 पर केस- 2 ही गिरफ्तार प्रशासन की सख्ती के बाद शहर थाना पुलिस ने 17 अगस्त को 3 पशु पालकों के खिलाफ केस दर्ज किए थे। पशु पकड़ने वाले ठेकेदार महेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें माता चौक पर प्रताप सिंह यादव पर हमला करने वाली गायों को पालतू बताया गया था। पुलिस 13 दिन बाद केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई। पशु पालकों के आगे बेदम प्रशासन नगर परिषद ने शहर में 15 अगस्त को एक बार फिर कैटल कैप्चर अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान पशु पालक सरेआम ठेकेदार के कर्मचारियों को धमकी देकर उनके हाथों से पशु छुड़वाकर ले जाते रहे। जिसके अलग-अलग वीडियो भी सामने आए। इसके बावजूद प्रशासन पशु पालकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया। जानिए क्या बोले थे अफसर कैप्टन सहित 5 दिन में 2 लोगों की मौत के बाद विभिन्न संगठनों ने शहर में प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी मामले को गंभीर बताते हएु प्रशासन को एक्शन लेने की नसीहत दी। पुलिस को करनी होगी FIR डीसी अभिषेक मीणा ने कहा था कि शहर को पूरी तरह से पशु मुक्त बनाए जाएगा। शहर में आवारा घूमने वाले पशुओं को पकड़कर गोशाला और नंदीशाला में भेजा जाएगा। जो पशुपालक अपने पालतू पशु छोड़ेगा, उनके खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी। मैने एसपी को भी बोल दिया है, पुलिस को एफआईआर करनी ही होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *