Headlines

ग्रिल से टकराई बाइक, सड़क पर बिखरे सिर के चिथड़े,VIDEO:100 मीटर तक घीसटते गए, फरीदाबाद में 2 दोस्तों की मौत; कालकाजी मंदिर जा रहे थे




फरीदाबाद में सराय टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर ग्रिल से टकरा गई। उस पर सवार दो युवक करीब 100 मीटर तक सड़क पर घीसटते गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार एक युवक का सिर के टुकड़े हो गए और मांस के लोथड़े सड़क पर बिखर गए। हादसा सराय टोल प्लाज के पास गुरुवार तड़के हुए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सड़क खाली होने की वजह से बाइक की स्पीड काफी तेज थी। घुमावदार रोड पर बाइक जब डिवाइडर के बीच लगी ग्रिल से टकराई तो युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला। दोनों फरीदाबाद से दिल्ली के कालकाजी मंदिर जा रहे थे। मरने वालों में एक युवक ब्लू डार्ट कंपनी में काम करता था, जबकि दूसरा स्टूडेंट था। एक की शादी हो चुकी थी और एक बच्चे के पिता था। पुलिस की ओर से कहा गया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि हेलमेट न पहनने की वजह से सिर में गंभीर चोट मौत की वजह बनी। CCTV फुटेज में क्या दिख रहा… CCTV फुटेज में दोनों युवक बाइक से हाईवे पर तेज रफ्तार में जाते दिखाई दे रहे हैं। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह हाईवे के बीच लगी ग्रिल से टकरा गई। बाइक 100 मीटर तक घीसटती हुई जाती दिखती है। तभी दोनों युवक बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर जाते हैं और खून से लथपथ दिखाई देते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला… तड़के दिल्ली जाने निकले थे दोनों युवक मृतकों की पहचान सोनू (24) और सन्नी (22) के रूप में हुई है। दोनों फरीदाबाद की कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले थे। गुरुवार तड़के करीब पौने 4 बजे दोनों बाइक से दिल्ली के कालकाजी मंदिर जाने के लिए निकले थे। सोनू बाइक चला रहा था और सन्नी पीछे बैठा था। सोनू स्टूडेंट था, जबकि सन्नी ब्लू डार्ट कंपनी में काम करता था। सराय टोल के पास बिगड़ा बाइक का संतुलन जानकारी के अनुसार हादसे के समय हाईवे पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। दोनों बाइक से जा रहे थे। सराय टोल प्लाजा के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक हाईवे के बीच लगी ग्रिल से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हेलमेट नहीं पहना था, सिर में लगी गंभीर चोट हादसे के समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बाइक से गिरने के दौरान दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों सड़क पर ही पड़े रहे। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को संभाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। परिजनों को भी हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *