Headlines

कोरबा के रिसॉर्ट में मिला 8 फीट लंबा किंग कोबरा:हर्षिता पांडे के स्वागत के दौरान बिजली मीटर बोर्ड के पीछे छिपा था, सुरक्षित रेस्क्यू




कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेगा स्थित एक रिसॉर्ट में गुरुवार सुबह (10 सितम्बर) उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां करीब 8 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई दिया। सांप रिसॉर्ट के बिजली मीटर बोर्ड और सर्किट बोर्ड के पीछे बेहद संकरी जगह में छिपा हुआ था। उसे देखकर पर्यटक, भाजपा कार्यकर्ता और कर्मचारी घबरा गए। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान दिखा सांप दरअसल, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे सतरेगा रिसॉर्ट पहुंची थीं। उनके स्वागत के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष हरी शंकर यादव समेत कई कार्यकर्ता और पर्यटक मौजूद थे। इसी दौरान रिसॉर्ट के इलेक्ट्रिक सर्किट बोर्ड के पास किंग कोबरा दिखाई देने की खबर फैली। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग सुरक्षित दूरी से सांप का वीडियो बनाने लगे। बिजली विभाग को सूचना देकर बंद कराई सप्लाई रेस्ट हाउस के मैनेजर इस्तिखार खान ने तत्काल वन विभाग और नोवा नेचर संस्था के जितेंद्र सारथी को सूचना दी। इसके बाद सारथी ने अपनी टीम के कमलेश, देवेंद्र, राम, गौतम, दिल, नरेश और देव मरावी को सतरेगा भेजा। मामले की जानकारी कोरबा वनमंडलाधिकारी अरविंद पीएम को भी दी गई। उनके निर्देश पर उपवनमंडलाधिकारी रामसिंह राठिया के मार्गदर्शन और बालको रेंजर जयंत सरकार के नेतृत्व में जितेंद्र सारथी और सिद्धांत जैन मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू शुरू करने से पहले टीम ने बिजली विभाग को सूचना देकर रिसॉर्ट की बिजली सप्लाई बंद कराई, ताकि सांप को निकालते समय किसी तरह का खतरा न रहे। संकरी जगह में छिपा था किंग कोबरा रेस्क्यू टीम के मुताबिक, किंग कोबरा सर्किट बोर्ड के पीछे बेहद संकरी जगह में छिपा था। इसके चलते उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। करीब एक घंटे की सावधानीपूर्वक कार्रवाई के बाद टीम ने 8 फीट लंबे किंग कोबरा को बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई और सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इन इलाकों में लगातार मिल रहे किंग कोबरा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरी शंकर यादव ने बताया कि हर्षिता पांडे के स्वागत के दौरान ही रिसॉर्ट में किंग कोबरा दिखाई देने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मैनेजर के माध्यम से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया और सांप को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि लेमरू, बालको, पसरखेत, करतला और कुदमुरा जैसे क्षेत्रों में भी लगातार छोटे किंग कोबरा देखे जा रहे हैं। उनके अनुसार, यह इलाका इनके लिए अनुकूल होने का संकेत माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर अब सांपों को मारने के बजाय वन विभाग और रेस्क्यू टीम को सूचना देने के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *