Headlines

'I Love You' मैसेज भेजने वाले प्रिंसिपल की पोस्टिंग:सजा के तौर एक साल का इंक्रीमेंट रोका, संभाग आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई




नर्मदापुरम के एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षिका को ‘I love you’ मैसेज भेजने के मामले में निलंबित प्रभारी प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव को बहाल करने के आदेश दिए गए हैं। विभागीय जांच में शिक्षिका को अनुचित तरीके से ‘I love you’ कहने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद उन्हें सजा के तौर पर एक साल की वेतन बढ़ोतरी रोकने का आदेश दिया गया है। अब उन्हें हाईस्कूल सिंगानामा का प्राचार्य बनाया गया है। महिला शिक्षिका की शिकायत पर सितंबर 2025 से मामले की जांच चल रही थी। जांच पूरी होने में करीब एक साल लगा। जांच में प्रभारी प्राचार्य द्वारा शिक्षिका को अनुचित रूप से ‘I love you’ कहने का आरोप सही पाया गया। संभाग आयुक्त ने सुरेश श्रीवास्तव को एक साल की वेतन बढ़ोतरी रोकने और उन्हें बहाल करने के आदेश दिए हैं। सिंगानामा स्कूल का प्रभार मिला संभाग आयुक्त के आदेश के बाद बीईओ पिपरिया ने सुरेश श्रीवास्तव को हाईस्कूल सिंगानामा के प्राचार्य के लिए कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की। डीईओ एलएन प्रजापति ने बताया कि एक साल की वेतन बढ़ोतरी रोकने का आदेश संभाग आयुक्त ने दिया है। आदेश में सुरेश श्रीवास्तव को हाईस्कूल सिंगानामा भेजने का भी उल्लेख है। इसके आधार पर बीईओ ने उन्हें मौजूदा पद से कार्यमुक्त कर दिया। शिकायत के बाद शुरू हुई थी कार्रवाई महिला शिक्षिका की शिकायत के बाद मामले की विभागीय जांच शुरू हुई थी। जांच पूरी होने के बाद सुरेश श्रीवास्तव को बहाल करने और एक साल की वेतन बढ़ोतरी रोकने का निर्णय लिया गया। ————– यह खबर भी पढ़ें… ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में’ मैसेज वाले प्रिंसिपल सस्पेंड नर्मदापुरम में अधेड़ प्राचार्य ने महिला टीचर को I Love You मैसेज भेजा। उसने हिंदी फिल्म का गाना- ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में’ लिखकर महिला टीचर से जवाब हां या नहीं में मांगा था। किसी को नहीं बताने की कसम भी दी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *