Headlines

मोगा में मिला महिला का गला-सड़ा शव:राहगीर ने नहर में बहते हुए देखा, पहचान कराने की कोशिश कर रही पुलिस




मोगा में जीरा रोड पर धल्लेके वाली नहर से गुरुवार को एक अज्ञात महिला का गला-सड़ा शव मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना सिटी मोगा की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। जानकारी देते हुए थाना सिटी मोगा के हवलदार नरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी थी। बताया गया था कि जीरा रोड पर धल्लेके वाली नहर में एक महिला का शव बह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नहीं हो सकी महिला की पहचान नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव को बाहर निकालने में काफी मुश्किल हुई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल मोगा भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शव की हालत बहुत खराब होने के कारण अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस महिला की पहचान कराने के लिए कोशिश कर रही है। आसपास के इलाकों में लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर 72 घंटे के भीतर शव की पहचान हो जाती है, तो नियमों के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहचान न होने पर भी तय प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *