![]()
रोहतास प्रखंड के अकबरपुर में गुरुवार शाम आत्मबल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा हुई। इसमें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, जीविका दीदियां, कैडर और परियोजना कर्मियों ने हिस्सा लिया। आम सभा में पिछले वित्तीय वर्ष की वित्तीय रिपोर्ट, लाभ-हानि खाते और ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा की गई। सदस्यों ने इन सभी को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। अगले वित्तीय वर्ष के लिए आजीविका बढ़ाने, वित्तीय समावेशन और संस्थाओं को मजबूत करने की कार्ययोजना भी पेश की गई, जिसे सदस्यों ने मान लिया। कार्यक्रम में नए जीविका कर्मियों को आम सभा की प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें संकुल संघ की बनावट, स्व-शासन, प्रबंधन, नियम और काम करने के तरीके के बारे में भी बताया गया। अच्छा काम करने वाले कैडरों और सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया। सभा में बताया गया कि आत्मबल संकुल संघ ने 100 प्रतिशत ऋण चुका दिया है। पिछले एक साल में ब्याज से 17,15,247 रुपये का लाभ भी मिला है। इस कार्यक्रम में जिला आईबीसीबी मैनेजर उत्पल कांत, प्रशिक्षण अधिकारी अखिलेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित सिंह के साथ बोर्ड सदस्य और सैकड़ों जीविका दीदियां मौजूद थीं।
Source link
आत्मबल जीविका समिति ने 100% ऋण चुकाया:वार्षिक आम सभा में वित्तीय रिपोर्ट को मंजूरी, 17 लाख का ब्याज लाभ
