Headlines

मंडल कारा का औचक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं और अधिकारों की समीक्षा



झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने बुधवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा परिसर की व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लेते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जेल प्रशासन को स्वच्छता, भोजन, स्वास् थ्य सुविधाओं समेत बंदियों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत कारा के रसोईघर से हुई। सचिव ने रसोईघर में भोजन तैयार करने की व्यवस्था, खाद्यान्न के भंडारण, साफ-सफाई और भोजन बनाने की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर के फर्श की नियमित एवं बेहतर तरीके से साफ-सफाई रखने तथा भोजन रखने वाले बर्तनों को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए उन्होंने स्वयं भोजन का स्वाद भी लिया और जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने बंदियों से स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल, स्वच् छता,दवाओं की उपलब्धता,रहने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मरियम हेमरोम ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *