![]()
झाबुआ जिले के ग्राम भेरुपाड़ा में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से मारपीट मामला सामने आया है। धार जिले से इलाज कराने आई 52 वर्षीय महिला को झाड़-फूंक करने वाले बाबा और उसके साथियों ने प्रताड़ित किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर को गजानंद अपनी पत्नी प्रेमबाई (52) को इलाज के लिए बाबा लक्ष्मण निनामा के पास लाए थे। आरोपी और उसके साथियों ने महिला पर चुड़ैल का साया होने का झूठा दावा किया और उसे कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने महिला की थप्पड़, मुक्कों और लोहे की सांकल से पिटाई की, साथ ही हाथ पर जलता हुआ कंडा रखकर उसकी हथेली जला दी। जीरो एफआईआर के बाद जांच शुरू पीड़िता का इलाज सीएचसी धामनोद (धार) में कराया गया, जहां धामनोद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला झाबुआ जिले के रायपुरिया थाने ट्रांसफर किया। रायपुरिया पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार पुलिस ने लक्ष्मण निनामा, कमलेश निनामा, बहादुर निनामा और दिनेश भाबर को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी लक्ष्मण ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आम जनता से बीमारी के इलाज के लिए अंधविश्वास और ढोंगी बाबाओं से दूर रहने की अपील की है।
Source link
झाबुआ में तांत्रिक समेत 4 लोग गिरफ्तार:धार की महिला को चुड़ैल बताकर सांकल से पीटा, गर्म कंडे से हथेली जलाई
