Headlines

रायपुर में 229 विद्यार्थियों को मिला कैरियर गाइडेंस:रुचि और स्किल्स पहचानने की दी सलाह, सही कैरियर चुनने पर दिया गया जोर




रायपुर जिले के विद्यार्थियों को कैरियर से जुड़ी सही जानकारी देने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपसंचालक रोजगार पुष्पा चौधरी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुंदरकेरा, अभनपुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा, सोंढ के कुल 229 विद्यार्थियों को व्यावसायिक और कैरियर संबंधी जानकारी दी। मार्गदर्शन सत्र में विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और स्किल्स पहचानने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि इनका आकलन करने के बाद अपनी योग्यता के अनुसार कैरियर विकल्प चुनना आसान होता है। विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार और व्यावसायिक अवसरों, उनके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आगे की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। स्किल डेवलपमेंट पर भी दिया जोर विद्यार्थियों को समझाया गया कि समय रहते अपनी रुचि और क्षमता पहचानकर कैरियर का चुनाव करने से लक्ष्य की तैयारी बेहतर तरीके से की जा सकती है। इसके साथ ही स्किल डेवलपमेंट पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को अपनी पसंद के क्षेत्र में जरूरी कौशल विकसित करने की जानकारी दी गई। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को कैरियर के अलग-अलग विकल्पों और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य के लिए सही विकल्प चुन सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *