Headlines

पंजाब- चंडीगढ़ में 14-15 सितंबर को भारी बारिश:आज चार जिलों में बारिश के आसार, तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक, गर्मी-उमस बढ़ी




पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दिन में गर्मी और उमस बढ़ गई है। आज (11 सितंबर को) पठानकोट, होशियारपुर, रोपड़ और गुरदासपुर में बारिश की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि 14 और 15 सितंबर को पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक पहुंच गया है। लुधियाना में 11.4 एमएम बारिश मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पंजाब में दो जगह बारिश दर्ज की गई। लुधियाना में 11.4 एमएम और रोपड़ में 0.5 एमएम बारिश हुई। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। पंजाब में पटियाला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। रोपड़ में 37.1 डिग्री तापमान रहा। मौसम पर तीन सिस्टम का असर मानसून ट्रफ जम्मू, देहरादून, उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र तक बनी हुई है। इसका असर पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते बादल छाने और कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। मानसून ट्रफ, चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदल सकता है और कई जगह बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 7,114 मेगावाट बिजली बाहर से ले रहे पंजाब में सुह साढ़े छह बजे बिजली की मांग 11,116 मेगावाट है, जबकि राज्य का अपना उत्पादन 4,002 मेगावाट है। मांग पूरी करने के लिए 7,114 मेगावाट बिजली बाहर से ली जा रही है। ग्रिड फ्रीक्वेंसी 49.43 हर्ट्ज दर्ज की गई। दोनों डैम निर्धारित स्तर से नीचे
भाखड़ा का जलस्तर 1,643.91 फीट और पोंग का 1,372.42 फीट है। दोनों डैम अपने निर्धारित पूर्ण जलाशय स्तर से नीचे हैं। भाखड़ा में 28,765 क्यूसेक पानी की आवक के मुकाबले 25,913 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। वहीं पोंग में 11,640 क्यूसेक पानी आ रहा है और 13,009 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *