Headlines

स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के बाद महिला की मौत:बेटे को जन्म देने के बाद बिगड़ी तबीयत; ज्यादा ब्लीडिंग के बाद थांदला रेफर किया था




थांदला क्षेत्र के मदरानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। सुगना मेड़ा (29) को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उमरादरा निवासी सुगना पति अशराज मेड़ा को गुरुवार सुबह 7 बजे डिलीवरी के लिए मदरानी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी और उसे लगातार ब्लीडिंग होने लगी। गंभीर हालत में थांदला किया रेफर महिला की गंभीर हालत देखकर उसे मदरानी स्वास्थ्य केंद्र से थांदला रेफर किया गया। परिजन जब उसे सिविल अस्पताल थांदला लेकर पहुंचे, तब तक उसकी हालत बहुत नाजुक हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नवजात को गोद में लेकर रोती रही दादी अस्पताल में मौत की खबर मिलते ही परिजनों की भीड़ जमा हो गई। नवजात बच्चे को गोद में लिए उसकी दादी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि वे बहन को प्रसव के लिए मदरानी ले गए थे, जहां इलाज में चूक के कारण घटना हुई। गुरुवार देर रात परिजन नवजात शिशु और शव को लेकर अपने घर के लिए रवाना हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *