Headlines

पंजाब में मंत्रियों-नेताओं के घर घेरेगी किसान यूनियन:12 को 4 मंत्रियों व 13 को जाखड़-ढिल्लों के आवास पर प्रदर्शन, फिर विधानसभा कूच




पंजाब में 13 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों के बाद भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) ने मान सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं के आवासों का घेराव करने का बड़ा ऐलान किया है। किसान नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं स्वीकार कीं, तो आगामी विधानसभा सत्र के पहले दिन हजारों किसान विधानसभा भवन का घेराव करेंगे। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके और जगतार सिंह कालाझाड़ ने कहा कि सरकारें सांप्रदायिक और क्षेत्रीय भावनाओं को भड़काकर जनता में फूट डालने का प्रयास कर रही हैं। इस अवसर पर जनक सिंह भुटाल, रूप सिंह छन्ना और महिला विंग की नेता हरिंदर बिंदू सहित कई प्रमुख किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्रियों और नेताओं के घर घेरने का शेड्यूल यूनियन के अनुसार, 12 सितंबर को पंजाब सरकार के चार मंत्रियों—पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, महिला व बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के घरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 13 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (फाजिल्का) और वरिष्ठ भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों (बरनाला) के आवासों के समक्ष विशाल विरोध प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपे जाएंगे। किसान संगठन की प्रमुख मांगें: विशेष सत्र और भूमि नीतियां: सरकार तुरंत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर लैंड पूलिंग नीति को रद्द करे, जमीनों की पैमाइश के लिए जारी ड्रोन सर्वे पर रोक लगाए और लंबे समय से जमीनों पर काबिज लोगों को मालिकाना हक दे। कर्ज माफी व मुआवजा: किसानों और मजदूरों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए, सूदखोरी पर सख्त कानून बने और आर्थिक तंगी के कारण जान गंवाने वाले किसान परिवारों को 10-10 लाख रुपये की मुआवजा राशि व सरकारी नौकरी दी जाए। मुकदमे वापसी व अलग बजट: पराली जलाने और आंदोलनों के दौरान दर्ज सभी पुलिस मामले वापस लिए जाएं तथा प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए अलग बजट का प्रावधान हो। जल विवाद: दरियाई पानी के बंटवारे को लेकर रिपेरियन व बेसिन नियमों के आधार पर निष्पक्ष समाधान निकाला जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *