Headlines

रिटायर्ड अकाउंटेंट का मोबाइल हैक कर 1.40 लाख पार:बिलासपुर में व्हाट्सएप पर आया शादी का कार्ड वाला APK फाइल, क्लिक करते ही हुआ हैक




बिलासपुर में शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अकाउंटेंट ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक अकाउंट से करीब 1 लाख 40 हजार रुपए पार कर दिया। उनके मोबाइल पर शादी का निमंत्रण कार्ड के साथ ठगों ने APK फाइल शेयर किया, जिसे क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। कपिल नगर निवासी जनार्दन प्रसाद (64) शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अकांउेंट हैं। उनके मोबाइल पर 3 सितंबर को एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया था। मैसेज में शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया था। निमंत्रण कार्ड एपीके फाइल के रूप में था। जनार्दन प्रसाद ने इसे किसी परिचित की तरफ से भेजा गया निमंत्रण समझकर फाइल पर क्लिक कर दिया। निमंत्रण कार्ड खोलते ही हैक हो गया मोबाइल फाइल पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैंग होने लगा। कुछ समय तक वह मोबाइल में आई समस्या को समझ नहीं सके। बाद में मोबाइल की जांच कराने पर पता चला कि साइबर ठगों ने उनके मोबाइल को हैक कर लिया था। इसके बाद ठगों ने उनके बैंक खाते से 1 लाख 40 हजार रुपए निकाल लिए। बाद में पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। तब उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी से बचने इस तरह बरतें सावधानियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *