Headlines

मोहाली बार एसोसिएशन के रणजोध सराओ अध्यक्ष चुने:246 वोट लेकर जीत की दर्ज; संयुक्त सचिव पद का मुकाबला रहा रोमांचक




मोहाली बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे देर रात घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर रणजोध सराओ ने 246 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके मुकाबले गुरविंदर औलख को 200 और सुनील कुमार प्रशार को 191 वोट मिले। मतगणना देर रात तक चली। नतीजे घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बार के वकीलों में भी पूरे दिन चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही। इन पदों पर ये उम्मीदवार जीते कैशियर: प्रभप्रीत सिंह ने 396 वोट लेकर जीत दर्ज की।
लाइब्रेरी इंचार्ज: वीरदविंदर 312 वोट लेकर विजयी रहे।
सचिव: हरप्रीत सिंह ने 298 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
संयुक्त सचिव: मनप्रीत कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को महज एक वोट से हराया।
महिला उपाध्यक्ष: कुलविंदर कौर ने 250 वोट लेकर जीत दर्ज की।
उपाध्यक्ष: दलजीत सिंह पुणिया ने 312 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। नई टीम में ये चेहरे मोहाली बार एसोसिएशन की नई टीम में रणजोध सिंह सराओ अध्यक्ष, प्रभप्रीत सिंह कैशियर, वीरदविंदर लाइब्रेरी इंचार्ज, हरप्रीत सिंह सचिव, मनप्रीत कौर संयुक्त सचिव, कुलविंदर कौर महिला उपाध्यक्ष और दलजीत सिंह पुणिया उपाध्यक्ष चुने गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *