Headlines

बढ़नी से बांद्रा के लिए स्पेशल ट्रेन, ऐशबाग होकर चलेगी:8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार चलेगी ट्रेन, वापसी में शनिवार को होगी रवाना




यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बढ़नी से बांद्रा के बीच ऐशबाग होकर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 05037 बढ़नी-बांद्रा स्पेशल 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को बढ़नी से रवाना होगी। ट्रेन बढ़नी से शाम 7:45 बजे चलेगी और शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन बादशाहनगर रात 1:18 बजे और ऐशबाग रात 2:15 बजे पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव स्पेशल ट्रेन का ठहराव तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी की कुल 16 बोगियां लगाई जाएंगी। शनिवार को बांद्रा से लौटेगी ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर 05038 बांद्रा-बढ़नी स्पेशल 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 9:30 बजे बांद्रा से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 5:20 बजे ऐशबाग, शाम 5:57 बजे बादशाहनगर होते हुए रात 11:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *