![]()
दुर्ग जिले के पाटन इलाके में आपसी विवाद के बाद एक युवक की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना रानीतराई थाना क्षेत्र के आसोगा गांव में 11 सितंबर की दोपहर हुई। विवाद के दौरान 26 साल के भूपेन्द्र टंडन ने 35 साल के कामता कोसरे पर सब्बल से कई वार किए। कामता बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल कामता को पाटन अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रानीतराई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेन्द्र टंडन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल सब्बल भी जब्त कर लिया है। पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर की दोपहर आसोगा गांव में कामता कोसरे और भूपेन्द्र टंडन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पहले दोनों के बीच बहस हुई। झगड़ा बढ़ने के बाद मारपीट होने लगी। इसी दौरान भूपेन्द्र ने सब्बल उठाकर कामता पर हमला कर दिया। सब्बल के कई वार से कामता गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमले में घायल कामता को तुरंत पाटन अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रानीतराई पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र टंडन को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सब्बल बरामद किया है। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर विवाद की वास्तविक वजह और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। एएसपी बोले- मर्ग कायम, पूछताछ जारी एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि रानीतराई थाना क्षेत्र के असोगा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। विवाद के दौरान सब्बल से हमला किए जाने से एक युवक की मौत हुई है। मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी भूपेन्द्र टंडन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना की परिस्थितियों और विवाद के कारणों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
दुर्ग के आसोगा में विवाद के बाद युवक की हत्या:सब्बल से हमला कर मार डाला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; आरोपी गिरफ्तार
