Headlines

हिसुआ गोलीकांड के बाद 300 जवानों का फ्लैग मार्च:नवादा में एसपी ने संभाली कमान, 4 गेटों पर चेकिंग; संवेदनशील इलाकों में विशेष बल तैनात




नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर में गोलीबारी की घटना के बाद शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। गोलीकांड में एक युवक की मौत और दो लोगों के घायल होने के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका नेतृत्व खुद पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने किया। देखें, मौके से आई खबरें… विश्व शांति चौक से निकला फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च विश्व शांति चौक से शुरू हुआ और नरहट रोड, गया रोड, राजगीर रोड, टीएस कॉलेज रोड और पीएनबी बैंक रोड समेत शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों से गुजरा। एसपी के साथ हिसुआ थानाध्यक्ष, पुलिस अधिकारी, जवान और विशेष बल के कर्मी मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी के जरिए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। 300 से ज्यादा जवानों की तैनाती पुलिस प्रशासन के अनुसार हिसुआ नगर और आसपास के इलाकों में 300 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए चार प्रमुख स्थानों पर विशेष फोर्स लगाई गई है। आरएएफ, बीएमपी, सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवानों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। चारों एंट्री गेट पर चेकिंग शहर में प्रवेश करने वाले चार मुख्य गेटों पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था जारी रहेगी। दोनों पक्षों की FIR, कुर्की का इश्तिहार गोलीबारी मामले में दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कराई गई है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों के घरों पर कुर्की के इश्तिहार भी चिपकाए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद फरार आरोपियों पर दबाव बढ़ा है। पुलिस दबिश के बाद चार आरोपियों ने किया सरेंडर लगातार छापेमारी के बीच भदसेनी के राहुल उर्फ निवास, राजा उर्फ गौरव, बलियारी गांव के अंकित कुमार और खनवां गांव के गुलशन कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अफवाह और सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर एसपी अभिनव धीमान ने लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर गलत या भ्रामक जानकारी प्रसारित करने से बचें। माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि माहौल खराब करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और इलाके की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *