Headlines

उदयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड, उसकी मां-भाई पर किया हमला:हमले के बाद खुद का भी गला काटा; युवती के बात करने से मना करने से था नाराज




उदयपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड सहित उसकी मां और भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद खुद का गला काट लिया। गंभीर हालत में चारों को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां ​बॉयफ्रेंड की हालत सीरियस बताई जा रही है। अंबामाता थाना क्षेत्र की खारोल कॉलोनी में यह घटना रात करीब 9:30 बजे खारोल कॉलोनी में हुई है। थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया- युवक का युवती से अफेयर था। दोनों की अक्सर फोन पर बातें होती थीं। किसी बात को लेकर युवती नाराज हो गई। युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया और युवक का नंबर ब्लॉक क​र दिया। इस बात पर गुस्साया युवक अचानक युवती के घर पहुंचा। सबसे पहले उसने युवती की मां पर धारदार हथियार से हमला किया। बीच-बचाव में आए भाई के सिर पर हथियार से हमला कर दिया। फिर युवती के कान और हाथ पर वार किए। ​इसके बाद खुद का गला काट लिया। युवती की अंगुलियां काटी, भाई का सिर फाड़ा पुलिस ने बताया- युवक ने युवती की अंगुलियां काट दी और चेहरे पर हमला किया। वहीं भाई का​ सिर फोड़ दिया। इससे वह खून से लहुलूहान हो गया। घर में खून ही खून फैल गया। घटना का पता लगते ही परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में हॉस्पिटल पहुंचे। डीएसपी राजेश और थानाधिकारी हुकम सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि युवती शादीशुदा है। वह कुछ साल से अपने पति से अलग अपने मां और भाई के साथ रह रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *