![]()
कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित दो दिवसीय इंटर पॉलीटेक्निक बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन अम्बाला क्लब में हुआ। प्रधानाचार्य मुनीश गुप्ता ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कई राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों की टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया और मुकाबले पूरे समय रोचक बने रहे। परिणामों में राजकीय पॉलीटेक्निक पंचकूला ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय महिला पॉलीटेक्निक सिरसा दूसरे और मेजबान कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, अम्बाला सिटी तीसरे स्थान पर रही। मुनीश गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अहम माध्यम हैं। मौके पर बाबू राम, डॉ. अश्वनी भारद्वाज, सुरेश, उमा कांत तथा स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सर्वजीत ने अहम योगदान दिया।
Source link
इंटर पॉलीटेक्निक बैडमिंटन टूर्नामेंट में पंचकूला अव्वल
