कुकदूर| शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदूर में विद्यार्थियों में भूगोल विषय के प्रति रुचि बढ़ाने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से भूगोल परिषद का गठन किया गया। प्राचार्य प्रो. जी.ए. घनश्याम के मार्गदर्शन में भूगोल विभाग ने परिषद का गठन किया। परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों को भूगोल से जुड़ी शैक्षणिक, व्यावहारिक, रचनात्मक और सहशैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय भौगोलिक समस्याओं को समझने और उनके समाधान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। भूगोल विभाग की अतिथि व्याख्याता डॉ. कौसर नाजमी ने कहा कि परिषद विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों की जानकारी से आगे बढ़कर प्रायोगिक और अनुभवात्मक सीखने का अवसर देगी। इससे विषय की समझ के साथ रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी भी मिलेगी। परिषद के गठन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
Source link
पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने बनी भूगोल परिषद
