![]()
झज्जर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर पिछले 34 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई। हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए और शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर सफाई अभियान शुरू किया। लंबे समय से जमा कूड़े-कचरे की सफाई शुरू होते ही शहर में इसका असर दिखाई देने लगा। सफाई कर्मचारियों ने अलग-अलग टीमों में बंटकर शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की। कर्मचारियों ने सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थानों और उन क्षेत्रों से कचरा उठाया, जहां कई दिनों से सफाई नहीं हो पाई थी। कर्मचारियों के वापस काम पर लौटने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली। बोले- हमारा शहर है, चमका कर रखेंगे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय तक काम से दूर रहना उनकी मजबूरी थी। उनका कहना था कि हमारा शहर है, इसे साफ और चमका कर रखेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि वे अब पूरी मेहनत के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने में जुटेंगे। 34 दिन तक चली हड़ताल का दिखा असर हड़ताल के दौरान शहर के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे थे। अब कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद सफाई शुरू होने से स्थिति में तेजी से सुधार की उम्मीद है। पहले ही दिन कई स्थानों पर सफाई होने के बाद शहर की तस्वीर बदली हुई नजर आई। कर्मचारियों के लौटते ही पटरी पर लौटी जिंदगी सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहरवासियों को भी बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सफाई शुरू होने के साथ शहर की रोजमर्रा की व्यवस्था भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आ रही है।
Source link
झज्जर 34 दिन बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी:एक ही दिन में बदली शहर की तस्वीर,बोले- हमारा शहर है, इसे चमका कर रखेंगे
