![]()
उज्जैन में शनिवार सुबह एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। जिले में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। करीब 11 दिन पहले हुई बारिश के बाद जिले में वर्षा का दौर थम गया था, जिसके चलते पिछले दिनों गर्मी और उमस महसूस हो रही थी। शनिवार सुबह मौसम बदल गया और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होने लगी। मौसम विशेषज्ञ राजेंद्र गुप्त ने बताया कि अगले दो दिन तक जिले में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो सकती है। कलेक्ट्रेट कार्यालय से जारी बारिश रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक औसत 22.18 इंच बारिश दर्ज हुई है। हालांकि, जिले में इस बार अब तक कम बारिश हुई है और लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। जानिए जिले में कहां, कितनी हुई बारिश जिले में अब तक उज्जैन में 20.48 इंच, घट्टिया में 19.60 इंच, खाचरौद में 24.52 इंच, नागदा में 25.07 इंच, बड़नगर में 21.14 इंच, महिदपुर में 24.09 इंच, झाड़ में 26.73 इंच, तराना में 24.42 इंच और माकड़ौन में 13.54 इंच बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश झाड़ क्षेत्र में, जबकि सबसे कम बारिश माकड़ौन में दर्ज हुई है।
Source link
उज्जैन में 11 दिन बाद फिर हुई बारिश:कहीं तेज तो कहीं रिमझिम, गर्मी-उमस से मिली राहत
