Headlines

गोड्डा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:बहनोई बुरी तरह जख्मी, दोनों शराब के नशे में थे धुत, पुलिस कर रही जांच




गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में डोय के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चंदन कुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई शिवदयाल (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कहलगांव थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी रामाशीष राम के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल शिवदयाल भागलपुर जिले के ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी धनी राम के पुत्र हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर एएसआई सहदेव प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से हादसे की जानकारी ली और घायल शिवदयाल को इलाज के लिए मेहरमा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर गोड्डा सदर अस्पताल रेफर मेहरमा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर सुशांत ने घायल शिवदयाल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के ससुर धनी राम ने बताया कि चंदन और शिवदयाल साले-बहनोई थे। दोनों शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। शाम के समय परिजनों को सड़क हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे। हादसे में चंदन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि शिवदयाल गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। शराब के नशे में बाइक चलाने की बात स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान डोय के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि पुलिस ने नशे में होने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिली जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं घायल शिवदयाल का गोड्डा सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *