![]()
रायपुर के ग्राम फुण्डहर में 0.0352 हेक्टेयर जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को जिला प्रशासन ने हटा दिया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यह जमीन खसरा नंबर 54/127 में दर्ज है। प्रशासन के अनुसार, शंकर नगर निवासी संजय अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल ने उक्त जमीन पर कब्जा किया था। नायब तहसीलदार ज्योति सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की टीम भी मौजूद रही। जमीन मालिक को सौंपा अवैध कब्जा हटाने के बाद जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। प्रशासन की टीम ने मौके पर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जमीन से संबंधित दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की। कार्रवाई पूरी होने के बाद उक्त भूमि को जमीन मालिक यशोदा एसोसिएट एवं पार्टनर योगेश आहूजा को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से राजस्व संबंधी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
Source link
फुण्डहर में अवैध कब्जे पर प्रशासन की कार्रवाई:बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई जमीन
