![]()
पंचकूला में बिना मंजूरी और बिल्डिंग नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने सकेतड़ी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाली 6 इमारतों को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान इन संपत्तियों पर सक्षम अधिकारी से जरूरी बिल्डिंग प्लान/नक्शे की मंजूरी लिए बिना निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई थी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, बिना स्वीकृत बिल्डिंग प्लान के निर्माण करना लागू बिल्डिंग नियमों और संबंधित कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन है। इसी के चलते निगम आयुक्त विनय कुमार के निर्देश पर चिन्हित संपत्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। सिर्फ कार्रवाई नहीं, शहर को व्यवस्थित रखना उद्देश्य नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं है। इसका मकसद शहर में सुनियोजित, सुरक्षित और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वीकृत बिल्डिंग प्लान और निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन जरूरी है।
फील्ड निरीक्षण और निगरानी बढ़ाने के निर्देश आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य बिना मंजूरी हो रहे निर्माण की समय रहते पहचान कर कार्रवाई करना है। निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना आवश्यक मंजूरी अथवा स्वीकृत बिल्डिंग प्लान के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निर्माण शुरू करने से पहले नक्शा पास कराना जरूरी नगर निगम ने प्रॉपर्टी मालिकों, बिल्डरों और निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह का निर्माण शुरू करने से पहले सक्षम अधिकारी से बिल्डिंग प्लान/नक्शे की आवश्यक मंजूरी जरूर लें। साथ ही निर्माण कार्य स्वीकृत प्लान और लागू बिल्डिंग नियमों के अनुसार ही किया जाए। निगम के मुताबिक प्रवर्तन अभियान का उद्देश्य शहरवासियों के हितों की रक्षा करने के साथ सार्वजनिक सुरक्षा और पंचकूला के व्यवस्थित स्वरूप को बनाए रखना है। नियमों के पालन को लेकर शहरभर में कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Source link
पंचकूला नगर निगम का बड़ा एक्शन:बिना नक्शा पास करवाए बनीं 6 बिल्डिंग सील, आयुक्त बोले- निर्माण से पहले बिल्डिंग प्लान की मंजूरी जरूरी
