![]()
मंडी जिले के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां जहरीले सांप के डसने से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय काव्या और उसके 6 वर्षीय छोटे भाई नक्ष के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार (12 सितंबर) सुबह करीब 7:26 बजे लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (नेरचौक) से पुलिस को सूचना मिली थी। दोनों बच्चों को जोनल अस्पताल मंडी से बेहतर इलाज के लिए नेरचौक रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात को सोते समय डसा, सुबह पेट दर्द से तड़पे बच्चे परिजनों ने बताया कि शुक्रवार (11 सितंबर) की शाम को दोनों बच्चे रोजाना की तरह खाना खाकर रात करीब साढ़े नौ बजे सो गए थे। 12 सितंबर की तड़के करीब 2:30 बजे पहले 9 साल की काव्या ने पेट दर्द की शिकायत की। इसके कुछ ही देर बाद 6 साल के नक्ष को भी तेज पेट दर्द होने लगा। परिजनों ने शुरुआत में इसे सामान्य पेट दर्द समझा और घर पर ही बच्चों को आराम देने की कोशिश की। दरवाजे पर दिखा काला सांप, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम जब बच्चों की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी और वे तड़पने लगे, तो परिजनों का ध्यान घर के दरवाजे के पास मौजूद एक बड़े काले सांप पर गया। इसके बाद परिजनों को तुरंत सांप के डसने का संदेह हुआ और वे आनन-फानन में दोनों बच्चों को जोनल अस्पताल मंडी लेकर भागे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि दोनों बच्चों की मौत सांप के घातक जहर के असर से हुई है। मंडी पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर बीएनएसएस (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
मंडी में सांप के डसने से मासूम भाई-बहन की मौत:पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों ने किया उपचार, सांप देखने के बाद अस्पताल लेकर भागे
