![]()
मोहाली के जीरकपुर में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी कारोबारी को किडनैप कर लिया गया। पहले मर्सिडीज के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोका गया। इसके बाद पीछे से आई तीन गाड़ियों में सवार बदमाशों ने मारपीट कर उन्हें जबरन इनोवा में बैठाया और भबात के एक शोरूम में ले जाकर बंधक बना लिया। कमरे में बंधक बनाए प्रॉपर्टी कारोबारी ने किसी तरह पत्नी को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पत्नी मौके पर पहुंची और उसे वहां से छुड़ाकर लाई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, कारोबारी का प्रॉपर्टी को लेकर आरोपियों से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला… दोस्त को कार में बैठाया, आगे पहुंचते ही घेर लिया पंचकूला सेक्टर-12 निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी अजय खरबंदा (55) 11 सितंबर को अपनी सफेद मर्सिडीज से रॉयल एस्टेट, जीरकपुर आए थे। दोस्त को कार में बैठाने के बाद शाम करीब 4:45 बजे एडवामेड अस्पताल से थोड़ा आगे पहुंचे। तभी एक बाइक सवार ने मर्सिडीज के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया। पीछे से 3 गाड़ियां आईं, मारपीट कर इनोवा में ले गए अजय के मुताबिक बाइक से रास्ता रोकते ही पीछे से तीन और गाड़ियां आ गईं। इनमें सवार लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जबरन इनोवा में बैठा लिया। आरोपी सिंहपुरा चौक से यू-टर्न लेकर उन्हें भबात स्थित एक शोरूम में ले गए और वहां बंधक बना दिया। पत्नी को फोन कर बताया, मौके पर पहुंचकर छुड़ाया पुलिस के अनुसार, शोरूम में बंधक बनाए जाने के बाद अजय ने किसी तरह अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पत्नी मौके पर पहुंचीं और उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। जमीन को लेकर पुरानी रंजिश होने की बात भी सामने आई है। एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी विशू कुमार को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से गुरुहरसहाय, फिरोजपुर का रहने वाला है और फिलहाल भबात रोड, जीरकपुर में रहता है। पुलिस 7 अज्ञात लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। इनोवा और थार बरामद जीरकपुर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इनोवा गाड़ी (CH-01AR-0121) और काले रंग की महिंद्रा थार बरामद की है। मामले में जीरकपुर थाने में BNS की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विशू कुमार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Source link
मोहाली में प्रॉपर्टी कारोबारी किडनैप किया:बाइक अड़ा मर्सिडीज रोकी, गनपॉइंट पर इनोवा में डाल ले गए, बंधक बनाया; पत्नी छुड़ाकर लाई
