![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक कैफे के अंदर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक कैफे का कर्मचारी था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल कैफे में हुई। कुछ लोग कैफे पहुंचे तो दूसरी मंजिल पर युवक का शव फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान रिसाई पारा निवासी प्रियांशु ठाकुर के रूप में हुई है। वह रोज की तरह आज भी कैफे में काम करने आया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
धमतरी के कैफे में कर्मचारी का शव फंदे पर मिला:दूसरी मंजिल पर मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात; जांच में जुटी पुलिस
