Headlines

पानी के कैंटर के नीचे आने से युवक की मौत:फरीदाबाद में गौवंश को बचाते समय हादसा; स्कूटी पर जा रहा था




फरीदाबाद के बीके गोल चक्कर के पास स्कूटी के आगे अचानक से गौवंश आने के कारण हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान नीमका गांव निवासी अभिषेक (31) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बीती रात के समय स्कूटी से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। बीके गोल चक्कर के पास अचानक उसकी स्कूटी के सामने गौवंश आ गया। सामने आए पशु को बचाने की कोशिश में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर जा गिरे। गिरने के बाद पानी का टैंकर ऊपर चढ़ा इसी दौरान पीछे से पानी से भरा टैंकर आ रहा था। अभिषेक के सड़क पर गिरते ही टैंकर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों की चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग पिता सुरेन्द्र ने बताया कि अभिषेक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का आरोप है कि सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार और लापरवाही से लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। उनका कहना है कि हादसे की जिम्मेदारी तय कर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, मामले में पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *