Headlines

गुलजार सिंह के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन:जालंधर सेंट्रल में BM3 ने की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई न होने पर संघर्ष तेज करने का ऐलान




भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा (BM3) की जालंधर सेंट्रल हलके की टीम ने गुलजार सिंह के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज अमित सबरवाल के नेतृत्व में एकत्र हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए BM3 के नेताओं ने कहा कि पंजाब में हर नागरिक को अपने अधिकारों और सामाजिक मुद्दों के हक में आवाज उठाने का लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई धक्काशाही, प्रताड़ना या अनुचित दबाव का मामला सामने आता है, तो उसकी तुरंत उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। “पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है संगठन की टीम जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज अमित सबरवाल ने कहा कि भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा हमेशा शोषितों और पीड़ित परिवारों के हक में डटकर आवाज उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि गुलजार सिंह के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए और इस गंभीर मामले में किसी भी स्तर पर पुलिस प्रशासन की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। BM3 नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को समय रहते इंसाफ न मिला, तो संगठन जनहित में अपने संघर्ष को और तेज करने के लिए मजबूर होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *