Headlines

Hisar UPSC NDA Exam | DC Mahendra Pal Reviews Exam Center Preparations


हिसार सिटी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
यूपीएससी की एनडीए परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते उपायुक्त। - Dainik Bhaskar

यूपीएससी की एनडीए परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते उपायुक्त।

हिसार में। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी परीक्षा रविवार को होगी। इसके सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए उपायुक्त महेंद्र पाल ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षकों को ड्यूटी संबंधी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पीने का पानी, बिजली और दूसरी जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ अतिरिक्त जैमर की व्यवस्था भी की जाए।

हेल्पलाइन के जरिए मिलेगी परीक्षार्थियों को मदद

अगर परीक्षा के दौरान छात्रों को केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत होती है, तो पुलिस हेल्पलाइन 112 और पीसीआर वैन से मदद मिलेगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जरूरी आदेश भी लागू किए गए हैं।

बैठक में यूपीएससी के सेक्शन ऑफिसर वीर सिंह मीणा ने परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में एनडीए परीक्षा के लिए 5 केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 1439 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। यूपीएससी ऑब्जर्वर हर्षित बंसल ने भी परीक्षा की व्यवस्थाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी अधिकारियों को दी।

यूपीएससी की एनडीए परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते उपायुक्त।

यूपीएससी की एनडीए परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते उपायुक्त।

उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा

परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए परीक्षार्थी यूपीएससी के हेल्पलाइन नंबर 011-23382703 और 011-23381131 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक के बाद उपायुक्त महेंद्र पाल ने सीटीएम रोहित कुमार के साथ कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां सीसीटीवी, जैमर, बिजली, पीने का पानी और दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी मयंक मुदगिल, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, यूपीएससी के असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर गौतम गंभीर और जिला शिक्षा अधिकारी रामरतन समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *