![]()
खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर के पांच प्रमुख होटलों में औचक निरीक्षण किया।
.
अभियान में चार पांच सितारा होटलों समेत कुल पांच प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्टोरेज, लेबलिंग, किचन की सफाई, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस, FIFO/FEFO व्यवस्था और पानी की जांच से जुड़े दस्तावेज देखे गए।
Marriott Hotel में पनीर, मूंगफली और शक्कर बूरा के नमूने लिए गए। यहां किचन में जलभराव, फिसलन, पुराने चॉपिंग बोर्ड, खराब डस्टबिन पैडल, जंग लगी ट्रे और ड्रेनेज की समस्या मिली। कुछ जगह सीलिंग से पानी रिसने की बात भी सामने आई। पेयजल की pesticide testing रिपोर्ट में भी कमी मिली।
द पार्क के बर्तनों में सफाई की कमी
द पार्क होटल में FSSAI लाइसेंस उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिला। किचन में rusting और कुछ बर्तनों की सफाई में कमी मिली।
दूध उत्पादों के स्टोरेज में तापमान की जानकारी नहीं थी। खाद्य सामग्री के बिल और कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड भी निर्धारित तरीके से नहीं मिले। इसी प्रकार Radisson Blu और Radisson Red में imported और packaged food products की लेबलिंग में कमियां मिलीं।
स्टोरेज में FIFO/FEFO व्यवस्था और फूड हैंडलर्स के मेडिकल रिकॉर्ड भी अधूरे पाए गए। Radisson Red से दही, काजू टुकड़ी और मूंगफली के नमूने लिए गए।
शेरेटन में खराब सनफ्लोवर सीड्स मिले
Hotel Grand Sheraton से पनीर, सूरजमुखी के बीज और किशमिश के नमूने लिए गए। खराब स्थिति में मिले Sunflower Seeds को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि कमियां मिलने वाले प्रतिष्ठानों को नियमानुसार नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग ने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच आगे भी जारी रहेगी।
