Headlines

Karnal Shopkeeper Murder Case | CCTV Footage Video Shows Brutal Attack


जयकिशन के मरने के बाद उसे घसीटकर सड़क पर ले जाकर रॉड से वार करता आरोपी उत्तम कुमार। इनसेट में मृतक तेजबीर का फाइल फोटाे।

हरियाणा के करनाल में दुकानदार तेजबीर मर्डर केस से जुड़े दो और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में आरोपी उत्तम कुमार अपने मकान की पहली मंजिल पर खड़ा होकर लोहे की रॉड से दीवार पर वार करता और गुस्से में इधर-उधर भागता दिखाई दे रहा है।

.

दूसरे वीडियो में तेजबीर की हत्या के बाद उत्तम उसकी डेडबॉडी को घसीटकर दुकान के बाहर सड़क पर लाता है और उस पर दोबारा रॉड से वार करता दिखाई देता है। इसी दौरान वह सड़क से गुजर रहे एक कार सवार पर भी हमला करने की कोशिश करता है। आसपास के लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं तो वह उनकी तरफ भी रॉड लेकर बढ़ता है।

उधर, परिवार ने वॉशिंग सेंटर के मालिक की गिरफ्तारी तक तेजबीर का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिवार ने शनिवार को घरौंडा DSP ऑफिस के बाहर नारेबाजी की। हालांकि, बाद में DSP मनोज कुमार के आश्वासन पर परिवार अंतिम संस्कार को राजी हो गया। परिवार ने पुलिस को तीन दिन का समय दिया है। आरोपी उत्तम सिंह का चंडीगढ़ PGI में इलाज चल रहा है।

तेजबीर हत्याकांड की तस्वीरें

उत्तम ने दुकान के बाहर ही तेजबीर पर रॉड से वार किए।

उत्तम ने दुकान के बाहर ही तेजबीर पर रॉड से वार किए।

उत्तम ने तेजबरी पर हमला करने के बाद दुकान के अंदर तोड़फोड़ की।

उत्तम ने तेजबरी पर हमला करने के बाद दुकान के अंदर तोड़फोड़ की।

उत्तम हाथ पकड़कर घसीटते हुए तेजबीर को बाहर ले गया।

उत्तम हाथ पकड़कर घसीटते हुए तेजबीर को बाहर ले गया।

लोग तेजबीर को अस्पताल ले जाने के बजाय उसके फोटो खींचते हुए।

लोग तेजबीर को अस्पताल ले जाने के बजाय उसके फोटो खींचते हुए।

मृतक के भाई ने पुलिस को दिए बयान में ये आरोप लगाए…

  • पानी भरने जाते वक्त छत से पेशाब करने का आरोप: तेजबीर के भाई प्रदीप ने बताया कि उनकी चाय की दुकान के पास जयकिशन का जेके वॉशिंग सेंटर है, जहां नेपाल का उत्तम कुमार काम करता है। प्रदीप का आरोप है कि जब वह पानी भरने जाते थे तो उत्तम छत पर छिपकर उनके ऊपर पेशाब करता था। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार जयकिशन से की थी। प्रदीप के मुताबिक, घटना से 2-3 दिन पहले शिकायत को लेकर जयकिशन ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी।
  • दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी का आरोप: प्रदीप का आरोप है कि जयकिशन उत्तम का पक्ष लेते हुए कहता था कि मौका मिलने पर दोनों भाइयों को जान से मार देना है। उस समय उन्होंने इसे सामान्य धमकी समझकर किसी को नहीं बताया। उनके अनुसार, वारदात से पहले दो दिनों तक उत्तम और जयकिशन कई बार उनकी दुकान के सामने से गुजरते रहे।
  • सुबह दुकान में घुसकर तेजबीर पर हमला: प्रदीप ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उत्तम दुकान के अंदर घुसा और लोहे की रॉड से तेजबीर पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर प्रदीप दुकान के सामने पहुंचे तो उन्होंने उत्तम को तेजबीर पर हमला करते देखा।
  • बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला करने की कोशिश: प्रदीप के अनुसार, उसने शोर मचाकर तेजबीर को बचाने की कोशिश की तो उत्तम लोहे की पाइप लेकर उसकी तरफ भी बढ़ा। वह वहां से भागकर बच गया। इसके बाद उत्तम दुकान में दोबारा गया, तोड़फोड़ की और तेजबीर को बाहर खींच लाया। प्रदीप का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने तेजबीर पर रॉड से हमला किया।
घरौंडा डीएसपी ऑफिस में पहुंचे कश्यप समाज के लोग।

घरौंडा डीएसपी ऑफिस में पहुंचे कश्यप समाज के लोग।

थाना प्रभारी बोले- तथ्यों के आधार पर जांच चल रही

उधर, मृतक के भाई प्रदीप ने पुलिस से मांग की है कि उत्तम कुमार और जयकिशन के अलावा यदि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज, शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

—————

ये खबर भी पढ़ें…

करनाल में युवक के मर्डर का लाइव VIDEO:10 सेकेंड में रॉड से 9 वार किए; गुस्साए लोगों ने नेपाली हमलावर को पीटकर अधमरा किया

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार सुबह दुकान पर सफाई कर रहे युवक की रॉड से ताबड़तोड़ 9 वार कर हत्या कर दी गई। हमलावर ने महज 10 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले उसने रास्ते में बाइक सवार युवक और एक महिला पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच गए। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *