Headlines

यूपी के 26 जिलों में बाढ़:MP के 15 जिले अलर्ट पर, मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा; बिहार में बाढ़ से 44 लाख लोग प्रभावित




यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। पिछले 24 घंटों में यूपी के 50 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 16.9 मिमी बारिश वाराणसी में दर्ज की गई। रविवार को भी प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ब्रेक के बाद एक्टिव मानसूनी सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज उज्जैन, धार, बड़वानी और खरगोन समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख की आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश को 2026 के मानसून सीजन के दौरान 1,661.97 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस दौरान, 296 लोगों की जान चली गई और 520 लोग घायल हुए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *