वीडियो में बोलतीं डॉ. मनदीप कौर।
जालंधर की लेडी डॉक्टर मनदीप कौर ने फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। एक फर्टिलिटी सेंटर की डॉ. मनदीप कौर ने कहा कि LPU से शाम को एक लिव इन कपल अबॉर्शन के लिए आ जाता है, उन्हें अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी यानी
.
इनमें कई बार विदेशी युवतियां भी होती हैं। उन्होंने एक विदेशी युवती को गर्भ गिराने वाली किट भी दी। उनके इस दावे को लेकर सवाल खड़े होने लगे तो उन्होंने फिर दूसरा वीडियो जारी किया। जिसमें डॉ. मनदीप ने कहा कि किसी भी डॉक्टर को पूछ लो, यहां से सबसे ज्यादा कपल आते हैं।
मेरा मकसद सिर्फ युवाओं को जागरूक करने का था। वहीं डॉ. के दावे को लेकर LPU मैनेजमेंट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में हायर अथॉरिटी को सूचना दे दी है। वही इस पर ऑफिशियल बयान जारी करेंगे। जब डॉक्टर मनदीप कौर के अस्पताल के दिए नंबर पर बात की गई तो रिसेप्शन से बताया गया कि़ डॉक्टर अभी मौजूद नहीं है।

फगवाड़ा स्थित LPU का मेन गेट।- फाइल फोटो
पहले वीडियो में लेडी डॉक्टर ने क्या कहा…
- LPU से विदेशी युवती आई, उसे MTP किट दी: डॉ. मनदीप कौर ने कहा- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से शाम के समय कई बार लिव-इन में रहने वाले कपल आ जाते हैं और उन्हें अनचाहा गर्भ ठहरा होता है। कई बार दूसरे देशों के स्टूडेंट्स भी होते हैं। एक बार दूसरे देश की एक लड़की आई, जिसके साथ उसका पार्टनर नहीं आया था। वह गर्भवती थी। हमने उससे सहमति ली और उसे एमटीपी किट दे दी। फिर हमने उससे कहा कि एक हफ्ते बाद दोबारा जांच के लिए आना।
- अगली बार आई तो अजन्मे बच्चे के नाम चिट्ठी लाई: डॉ. मनदीप कौर ने कहा- जब वह विदेशी युवती एक हफ्ते बाद वापस आई, तो उसकी फाइल के पीछे एक बहुत लंबी चिट्ठी लिखी हुई थी। उसने अपने अजन्मे बच्चे के नाम वह चिट्ठी लिखी थी कि तुम मेरी पहली संतान हो, लेकिन इस समय मेरी परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं। वह बहुत ही भावुक चिट्ठी थी। उसने लिखा था कि मैं एक तरह से तुम्हारा गला घोंट रही हूं। मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी, लेकिन मेरे हालात ऐसे हो गए हैं कि मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है।
- ये बच्चे की जान लेने जैसा, समझदार बनें: डॉ. मनदीप कौर ने कहा- ऐसी बहुत लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी हुई थी। उसे देखकर मुझे लगा कि कम से कम कुछ लोग इस बात की गंभीरता और मायने तो समझ रहे हैं कि यह एक तरह से किसी की जान लेने जैसा ही है, क्योंकि बच्चा बोल नहीं सकता। इसलिए मेरा ऐसे सभी युवाओं के लिए संदेश है, जो बिना किसी योजना के गर्भवती हो रहे हैं,आप इंसान हैं, आपको ऐसी परिस्थितियों से बचना चाहिए। अगर आप संबंध बना भी रहे हैं, तो इतने समझदार बनिए कि अनचाहा गर्भ न ठहरे।
- अनचाहे गर्भ से बचना चाहिए: डॉ. मनदीप कौर ने कहा-अनचाहा गर्भ लेकर डॉक्टरों के पास जाने से बचना चाहिए। 95% से 99% मामले एमटीपी किट से ठीक हो जाते हैं, लेकिन कई बार मिसकैरेज के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है, अंदर कुछ हिस्सा छूट सकता है, जिससे सफाई करानी पड़ सकती है और बच्चेदानी को हमेशा के लिए नुकसान पहुंच सकता है। मेरा यही मैसेज है कि अनचाहे गर्भ से हर हाल में बचना चाहिए।
डॉक्टर का पहला VIDEO पूरा सुनें
लेडी डॉक्टर ने दूसरे वीडियो में क्या-क्या कहा…
- मिसकैरेज की दवाई के लिए LPU के स्टूडेंट्स ही आते हैं: पहले वीडियो में LPU को टारगेट करने का मुद्दा उठा तो डॉ. मनदीप कौर ने दूसरा वीडियो जारी करते हुए कहा- लवली यूनिवर्सिटी वाले वीडियो पर किसी ने मुझे मैसेज किया कि तूने अपने व्यूज बढ़ाने के लिए लवली का नाम क्यों लिया?। मैंने लवली यूनिवर्सिटी का नाम इस करके नहीं लिया, आप जालंधर के किसी भी डॉक्टर को पूछ लोगे न, उसके पास यहां के स्टूडेंट्स आएंगे मिसकैरेज की दवाई लेने के लिए।
- बदनामी नहीं, अवेयर करने के लिए कहा: डॉ. मनदीप ने कहा- LPU में सबसे ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं, हमारे यहां की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। सबसे ज्यादा यंगस्टर्स यहां होते हैं, शायद यही कारण है। मेरा पॉइंट ये है कि यह कोई किसी को बदनाम करने की बात नहीं है, यह सिर्फ लोगों में या बच्चों में अवेयरनेस लाने की बात है ताकि यह लोग भी अपने बच्चों को और एजुकेट कर सकें कि हां, किस तरह हम अनवांटेड प्रेग्नेंसी से बच सकते हैं।
- एक लेडी को 24 हफ्ते की प्रेग्नेंसी हो गई: डॉ. मनदीप ने कहा- मैं आपको एक और बात बताती हूं, कोई और कंट्री के बच्चे थे, उस लेडी को टाइम-टाइम पे पीरियड नहीं आते थे, उसको पता ही नहीं चला कि वह प्रेग्नेंट हो गई। वह 24 हफ्ते के बाद मतलब कि मिसकैरेज कराने के लिए सेंटर टू सेंटर घूम रही थी। सिर्फ मेरे पास नहीं, उसके पास जालंधर के कितने सारे डॉक्टरों की पर्चियां थीं जिन्होंने उसको रिफ्यूज किया हुआ था कि हम बिना किसी कारण के 24 हफ्ते के बाद यह मिसकैरेज नहीं कर सकते।
लेडी डॉक्टर का दूसरा VIDEO पूरा सुनें…
यूनिवर्सिटी के मालिक व चांसलर BJP के राज्यसभा सांसद फगवाड़ा में बनी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी देश की बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में शामिल है। जालंधर के रहने वाले और पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल इसके मालिक और चांसलर हैं। एलपीयू 2005 में शुरू हुई थी। यहां इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, लॉ, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट समेत 150 से ज्यादा डिग्री-डिप्लोमा हैं। एलपीयू को NAAC से A++ ग्रेड मिला है और यह UGC मान्यता प्राप्त है। एलपीयू की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यहां 30 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं, जिनमें 1800 विदेश से हैं।
