![]()
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उससे रेप किया। फिर इस मामले के बारे में किसी को जानकारी दी तो अनजाम बुरा होने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के दंतेवाड़ा महिला थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता अपनी परिचित महिला के साथ राखी बांधने के लिए उसके मायके गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी युवक सोमारू उर्फ समरू मरकाम उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। वहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। पुलिस को पता चला कि आरोपी सोमारू उर्फ समरू मरकाम गंजेनार के पाकलू पारा का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस इसके घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार की। जिसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Source link
